ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरबरसात में कीचड़मय हुआ सरकारी गोदाम परिसर

बरसात में कीचड़मय हुआ सरकारी गोदाम परिसर

सोनुवा प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित सरकारी अनाज गोदाम का परिसर हर बार बरसात के दिनों में कीचड़मय हो जाता...

बरसात में कीचड़मय हुआ सरकारी गोदाम परिसर
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरThu, 11 Aug 2022 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनुवा प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित सरकारी अनाज गोदाम का परिसर हर बार बरसात के दिनों में कीचड़मय हो जाता हैं। जिससे, सरकार के जन वितरण प्रणाली के अनाज लेकर गोदाम आने वाले ट्रक व अनाज उठाव करने आने वाले वाहनों व डीलरों को काफी मुश्किलों का सामान करना पड़ रहा हैं। अधिकतर समय पर ट्रक व छोटे वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं। कई बार तो अनाज लदे वाहन कीचड़ में फंस कर पलट भी जाते हैं। गोदाम परिसर कीचड़मय होने के कारण यहां पर पैदल चलना भी मुश्किल हैं। फिर भी यहां काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारी व मजदूर प्रतिदिन कीचड़मय सड़क पर चलते हुए कार्यालय पहुंचते हैं। गोदाम परिसर व सड़क कीचड़मय होने को लेकर सोनुव व गुदड़ी प्रखंड के पीडीएस डीलर गोदाम परिसर व सड़क की मरम्मति की मांग कई बना कर चुके हैं। लेकिन, अभी तक उनके समस्या का समाधान नहीं हो पाया हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें