ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरगोइलकेरा अस्पताल को मिली एम्बुलेंस, परिसम्पत्ति वितरित

गोइलकेरा अस्पताल को मिली एम्बुलेंस, परिसम्पत्ति वितरित

गोइलकेरा के प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया...

गोइलकेरा अस्पताल को मिली एम्बुलेंस, परिसम्पत्ति वितरित
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSat, 25 Jun 2022 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गोइलकेरा के प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य की महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने विधायक मद से गोइलकेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एम्बुलेंस प्रदान किया। वहीं विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियों का वितरण भी किया। कार्यक्रम में उपायुक्त अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, अनुमंडल पदाधिकारी ललन कुमार भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों द्वारा गोइलकेरा सीएचसी में एम्बुलेंस की समस्या से मंत्री को अवगत कराया गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने विधायक निधि एम्बुलेंस खरीदकर इसे समर्पित किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें