Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsGoilkera Community Health Center Adjusts OPD Pharmacy and Lab Timings for Better Service
गोईलकेरा सीएचसी में बदला ओपीडी का समय

गोईलकेरा सीएचसी में बदला ओपीडी का समय

संक्षेप:

गोइलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, फार्मेसी और पैथोलॉजी लैब का समय अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। पहले लंच ब्रेक के बजाय अब निरंतर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस बदलाव से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। यह केंद्र सवा लाख की आबादी की सेवा करता है।

Nov 30, 2025 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

गोईलकेरा,संवाददाता। गोइलकेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), फार्मेसी और पैथोलॉजी लैब का समय सारणी बदल दिया गया है। सुबह 10 से चार बजे के बजाय अब ओपीडी में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी संचालित किया जाएगा। इसी अवधि में फार्मेसी यानी दवा वितरण और पैथोलॉजी लैब का काम भी होगा। दोपहर एक से दो बजे तक भोजन अवकाश की व्यवस्था अब समाप्त कर दी गई है। ओपीडी, फार्मेसी और पैथोलॉजी लैब का संचालन सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक निरंतर होगा। पहले दोपहर एक बजे से दो बजे तक लंच ब्रेक होता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयश्री किरण ने इस सम्बन्ध में पत्र निर्गत करते हुए सभी मातहतों को निर्देश जारी कर दिया है। नई व्यवस्था से ओपीडी में ज्यादा मरीजों को सेवाएं मिल सकेगी। बता दें कि गोइलकेरा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करीब सवा लाख की बड़ी आबादी को सेवा प्रदान करता है। गोइलकेरा प्रखंड के अलावा आनंदपुर और गुदड़ी प्रखंडों की कई पंचायत क्षेत्र भी गोइलकेरा सीएचसी के अधीन हैं।