Geeta Koda Visits Manoharpur Party Workers Welcome and Discuss Service Fortnight Program मनोहरपुर में गीता कोड़ा कार्यकर्ताओं संग की बैठक, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsGeeta Koda Visits Manoharpur Party Workers Welcome and Discuss Service Fortnight Program

मनोहरपुर में गीता कोड़ा कार्यकर्ताओं संग की बैठक

पूर्व सांसद गीता कोड़ा शनिवार को मनोहरपुर पहुंची। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। इसके बाद, गीता कोड़ा...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरSun, 7 Sep 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
मनोहरपुर में गीता कोड़ा कार्यकर्ताओं संग की बैठक

मनोहरपुर। पूर्व सांसद गीता कोड़ा शनिवार को मनोहरपुर पहुंची। यहां शहरी क्षेत्र स्थित लाइनपार में पार्टी कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओ ने पुष्पगुच्छा देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विजय लॉज सभागार में कार्यकर्ताओ संग बैठक किया। जहां गीता कोड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम (जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले) कार्यक्रम के बारे में बताया और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश भी दिया, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उन्होंने कई सुझाव भी दिए। इसके बाद पूर्व सांसद कोलपोटका गांव पहुंची। जहां उन्होंने आरटीसी स्कूल के फाउंडर सह समाजसेवी दर्शन महतो के माता के श्राद्धकर्म में शामिल हुई।

यहां उन्होंने स्वर्गीय साधो देवी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। साथ ही परिजनों से मुलाक़ात किया, उन्हें ढांढ़स बंधाया। मौके पर राजधन महतो, दुबेश्वर महतो, जोगेश्वर महतो, भाजपा के राजा सुरीन, संतोष तिवारी, नीमा लुगुन, बंशीधर महतो, राजबो होनहागा, कैलाश गुप्ता प्रदीप कुमार मिश्रा, श्याम सांडिल, अजय प्रजापति, नारायण पांडे एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।