Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsGarbahal Dehradun Triumphs Over JBM Lucknow 2-1 in Steel Express Football Tournament Quarterfinal
गरबहाल देहरादून ने जेबीएम लखनऊ को 2-1 से हराया

गरबहाल देहरादून ने जेबीएम लखनऊ को 2-1 से हराया

संक्षेप:

गरबहाल देहरादून ने जेबीएम लखनऊ को 2-1 से हराकर स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। सत्येंद्र यादव ने 12वें मिनट में पहला गोल किया, और जशराज थापा ने 56वें मिनट में दूसरा गोल दागा। मैन ऑफ द मैच रामू टुडू रहे।

Feb 02, 2026 11:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

13--गरबहाल देहरादून ने जेबीएम लखनऊ को 2-1 से हराया चक्रधरपुर। सेरसा चक्रधरपुर के तात्वाधान में सेरसा इकबाल सिंह स्टेडियम में चल रहे 29वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में सोमवार को गरबहाल स्पोटिंग क्लब देहरादून ने जेबीएम यूनाइटेड लखनऊ को 2-1 गोल से हराकर सेमीफाइनल का रास्ता साफ कर लिया है। यह टीम 8 फरवरी को होने वाले सेमीफाइनल के मैच के लिए क्वालीफाई कर गई है। आज रोमांचक मैच में गरबहाल देहरादून के टीम के खिलाड़ी सत्येंद्र यादव (जर्सी नंबर 17) ने 12 वें मिनट में एक गोल दागकर मैच में अपनी बढ़त बना ली। इसके जवाब में जेबीएम लखनऊ की टीम के खिलाड़ियों ने गोल करने का भरसक प्रयास किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीम के खिलाड़ी क्षितिज (जर्सी नंबर 17) ने प्रथमार्द्ध के 39वें मिनट में एक गोल दाग कर मैच को बराबरी में ला खड़ा किया। इस बीच दोनों टीमों की बीच कड़ी टक्कर हुई। मध्यांतर के बाद खेल शुरू हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और मैच के 56 में मिनट में गरबहाल देहरादून की टीम के खिलाड़ी जशराज थापा (जर्सी नंबर 6) ने एक शानदार गोल दाग कर अपनी टीम को 2-1 गोल से आगे रखा। इसके पश्चात खेल समाप्त होने तक और किसी भी टीम के खिलाड़ियों ने एक दूसरे टीम को गोल नहीं कर पाई। इस तरह गरबहाल देहरादून की टीम दूसरा क्वार्टर फायनल 2-0 गोल से जीत कर सेमी फाइनल में पहुंच गई है। मैन ऑफ द मैन बने गरबहाल देहरादून के खिलाड़ी रामू टुडू: आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गरबहाल देहरादून के खिलाड़ी रामू टुडू (जर्सी नंबर 10) को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। अतिथियों ने नगद राशि व उपहार देकर सम्मानित किया। आज के रेफरी : मैच कमीश्नर- उदय मिश्रा , मुख्य रेफरी- तरबेज आलम सहायक रेफरी गिरोश सिंह और छोटराय टुडू तथा चौथे रेफरी की भूमिका रंजीत सवैयां और अतिरिक्त रेफरी के तौर पर जे जगन्नाथ राव ने निभाई। फोटो संख्या- 12-मैच खेलने वाली टीम के खिलाड़ियों के साथ अतिथि। 13-मैन ऑफ द मैच देहरादून के खिलाड़ी रामू टुडू को पुरस्कृत करते अतिथि।