शहर के पेट्रोल पंपों में ईंधन भराने लग रही है लोगों की भीड़, जाने क्या है मामला?
चक्रधरपुर में अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई है। लोग ईंधन की कमी को लेकर चिंतित हैं और अपने वाहनों में ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं। इस अफवाह के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि होने की आशंका है।
चक्रधरपुर । अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध अथवा बमबारी को लेकर आगामी दिनों में तेल की संकट को देखते हुए देश के शहरों में पेट्रोल पंपों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। भारत में ईरान और खाड़ी देशों से आले वाले गैस और पेट्रोल के आपूर्ति में संकट भांपते हुए लोगों के द्वारा अपने अपने गाड़ियों में पेट्रोल व डीजल फूल किया जा रहा है। इस क्रम चक्रधरपुर के पोटका पेट्रोल पंप, शहर के मुख्य मार्ग स्थित केडिया पेट्रोल पंप, गिलुआ पेट्रोल पंप , पुराना बस स्टैंड पेट्रोल पंप सहित अन्य पेट्रोल पंपों में ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है।
अमेरिका इजरायल तथा ईरान सहित खड़ी देशों में भीषण मिसाइल, ड्रोन तथा बम बारी के कारण खाड़ी देशों से भारत में आपूर्ति होने वाले ईंधन की कमी होने की आशंका को लेकर लोगों में अफवाह फैल गया है कि एक दो दिनों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उछाल आने के साथ साथ पेट्रोल पंपों में इसकी भारी किल्लत हो जाएगी। लिहाजा लोगों में अपने अपने वाहनों में ज्यादा से ज्यादा ईंधन गछित करने की होड़ लगी हुई है।इसके कारण दी दिनों में वाहनों में ईंधन फूल करने तथा अधिकांश लोगों के द्वारा गैलन इत्यादि में भी पेट्रोल भर कर ले जाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


