Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsFour trains short originated and terminated due to the block
ब्लॉक के कारण चार ट्रेनें हुई शोर्ट ओरिजिनेट और टर्मिनेट

ब्लॉक के कारण चार ट्रेनें हुई शोर्ट ओरिजिनेट और टर्मिनेट

संक्षेप:

ईस्ट कोस्ट रेलवे के वॉल्टेयर डिवीजन में मालिगुरा और चेट्रिपुट के बीच कट और कनेक्शन ब्लॉक के कारण रेलवे ने चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।...

Mar 01, 2023 02:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर, संवाददाता। ईस्ट कोस्ट रेलवे के वॉल्टेयर डिवीजन में मालिगुरा और चेट्रिपुट के बीच कट और कनेक्शन ब्लॉक के कारण रेलवे ने चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इन ट्रेनों को शोर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट करने की घोषणा की गई है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस 28 फरवरी को की यात्रा कोरापुट में समाप्त हो जाएगी। वापसी के क्रम में यह ट्रेन संख्या 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस 1 मार्च को जगदलपुर की जगह कोरापुट से खुलेगी। इस तरह ट्रेन संख्या 18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 28 फरवरी को हावड़ा से खुलकर कोरापुट तक जाएगी, कोरापुट और जगदलपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। वापसी के क्रम में ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 2 मार्च को जगदलपुर की जगह कोरापुट से खुलेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।