ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरचक्रधरपुर मंडल के चार रेलकर्मी बने सीएलए

चक्रधरपुर मंडल के चार रेलकर्मी बने सीएलए

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चार रेल कर्मियों को चीफ लॉ असिस्टेंट (सीएलए) के पद पर पदोन्नति दी...

चक्रधरपुर मंडल के चार रेलकर्मी बने सीएलए
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 12 Aug 2022 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चार रेल कर्मियों को चीफ लॉ असिस्टेंट (सीएलए) के पद पर पदोन्नति दी है। खास बात है की पदोन्नति पाने वालों में से तीन रेलकर्मी चक्रधरपुर रेल मंडल से हैं जबकि एक खड़गपुर रेल मंडल से है।

बीते 27 मई को सीएलए के पद पर पदोन्नति के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न रेल मंडलों से सैकड़ों रेल कर्मियों ने लिखित परीक्षा दी थी। इसके बाद विभिन्न पदोन्नति को लेकर कई चरणों में रेल कर्मियों का विभिन्न टेस्ट लिया गया और उनकी समीक्षा की गयी। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रेलवे ने चार लोगों को सीएलए के पद पर पदोन्नति दी है। जी रेल कर्मियों पदोन्नति दी गयी है उनमें चक्रधरपुर रेल मंडल से टाटा के एसएसई वेस्ट में ओएस बृजनंदन सिंह, बंडामुंडा सीनियर डीईई के स्टेनो अमिया रंजन लेंका, चक्रधरपुर सीनियर डीओएम के चीफ टीएनसी अरुण श्रीवास्तव और खड़गपुर रेल मंडल के सीनियर तकनीशियन अमरेंद्र कुमार शामिल है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें