रेल जीएम के दौरे में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने मांग की केंद्रीय रेल मंत्री से दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के दौरे की जांच करने की। उनका आरोप है कि महाप्रबंधक ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा नहीं की और तेजी से शहर छोड़ दिया।

रेल जीएम के दौरे में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप

चक्रधरपुर, संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन के 27 मई को चक्रधरपुर दौरे की जांच कराने की मांग की है। षाड़ंगी ने आरोप लगाया कि जीएम ने जमशेदपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन चक्रधरपुर में न तो किसी समीक्षा बैठक का आयोजन किया और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जीएम शाम करीब 6:48 बजे चक्रधरपुर पहुंचे और रात लगभग 11 बजे कोलकाता के लिए रवाना हो गए। इससे यहां के जनप्रतिनिधि अपनी बातों को उनके समक्ष नहीं रख सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।