जवाहर लाल दास बने अध्यक्ष और कलाकार दास सचिव

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

कोल्हान प्रमंडल पान तांती कल्याण समिति की सोनुवा प्रखंड इकाई ने बंजीरा गांव में बैठक आयोजित की। इस बैठक में गोलमुण्डा और लोंजो पंचायत कमिटी का गठन किया गया। जवाहर लाल दास को अध्यक्ष और कलाकार दास को सचिव चुना गया। नव चयनित कमिटी को जिला संरक्षक ने पद की शपथ दिलाई।

जवाहर लाल दास बने अध्यक्ष और कलाकार दास सचिव

चक्रधरपुर, संवाददाता। कोल्हान प्रमंडल पान तांती कल्याण समिति की सोनुवा प्रखंड इकाई ने सेवा निवृत्त शिक्षक कलाकार दास की अध्यक्षता में बंजीरा गांव तांती टोला में आज बैठक आयोजित किया। इस बैठक में गोलमुण्डा और लोंजो पंचायत कमिटी इकाई के गठन का निर्णय लिया गया। गोलमुण्डा, मदांग़ जाहिर, बंजीरा आदि गांवों से स्वजाति भाइयों, बंधुओं, माताओं एवं बहनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निम्नलिखित सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें जवाहर लाल दास को अध्यक्ष और कलाकार दास को सचिव चुना गया। इसके साथ ही बेबी पान को कोषाध्यक्ष, कुमार अमीतेश को उप कोषाध्यक्ष, शांति पान को महिला संयोजिका और उषा पान को उप महिला संयोजिका चुना गया।

मंजू दास, भाग्यवती पान, भीमसेन पान, रामकृष्ण पान और उपेंद्र दास सदस्य चुने गए। नव चयनित कमिटी को जिला संरक्षक मुनीलाल दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैठक में प्रखंड इकाई के अध्यक्ष मनोज तांती, सचिव बबलू दास, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार दास, सदस्य महेश पान, महिला सदस्य कौशल्या दास और समाजसेवी सुरेश दास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।