
न्यू आदर्श क्लब रांगरिंग के अध्यक्ष बने परमानंद प्रधान
चक्रधरपुर के बंदगांव प्रखंड में भालूपानी पंचायत के रांगरिंग गांव में विश्वकर्मा पूजा के लिए न्यू आदर्श क्लब की कमेटी बनाई गई। अध्यक्ष परमानंद प्रधान और सचिव निराकर प्रधान हैं। इस अवसर पर 17 और 18...
चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड के भालूपानी पंचायत के रांगरिंग गांव में विश्वकर्मा पूजा को लेकर न्यू आदर्श क्लब रांगरिंग का कमेटी गठन हुआ। जहां पूजा कमेटी के अध्यक्ष परमानंद प्रधान बनाए गए। मौके पर संरक्षक साधुचरण प्रधान ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर रांगरिंग गांव में दो दिवसीय ओड़िया पाला का आयोजन होगा। 17 व 18 सितंबर की रात्रि 9 से दो बजे तक पाला का आयोजन होगा। इसमें ओड़िशा कटक की प्रतिमा महाकुड़ एवं उनके टीम द्वारा पाला प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं कमेटी में सचिव निराकर प्रधान, उपाध्यक्ष गौरीशंकर प्रधान संगठन सचिव अनंत कुमार प्रधान, सह कोषाध्यक्ष हरि कीर्तन प्रधान, संरक्षक शरद प्रधान, सुभाष प्रधान, गंगाधर प्रधान, साधुचरण प्रधान, योगेश्वर प्रधान, देवीलाल प्रधान तथा कार्यकारी सदस्य शैलेश्वर प्रधान, रोहित प्रधान, नारायण प्रधान, रतन प्रधान, नरेश प्रधान, श्रीनिवास प्रधान, करुणाकर प्रधान, डॉक्टर प्रधान, आकाश प्रधान, धर्मजंय प्रधान, अंगद प्रधान, रंजन प्रधान आदि को बनाया गया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




