Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsFirst Blood Donation Camp Organized by Uraan Sarna Committee in Chakradharpur
शिविर में 81 यूनिट रक्त संग्रह

शिविर में 81 यूनिट रक्त संग्रह

संक्षेप:

चक्रधरपुर प्रखंड के बनमालीपुर में उरांव सरना समिति द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विधायक सुखराम उरांव और पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने उद्घाटन किया। शिविर में 81 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। ग्रामीण युवाओं ने सक्रिय भाग लिया, और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

Jan 12, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के बनमालीपुर स्थित पेल्लो टुंगरी स्थित कला सांस्कृति भवन में रविवार को उरांव सरना समिति द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक सुखराम उरांव पूर्व विधायक बहादुर उरांव समेत उरांव सरना समिति के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा, वीर शहीद सिधु-कान्हू तथा कार्तिक उरांव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उरांव सरना समिति की पहली शिविर में 81 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं उरांव सरना समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी रक्तदान जैसे महादान को लेकर आगे आ रहे हैं, जो समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और युवा वर्ग समाज सेवा से जुड़ता है। उन्होंने उरांव सरना समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समिति सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय कार्यों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दे रही है। भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम होते रहने चाहिए। मौके पर प्रवीर प्रमाणिक, मुखिया सोमनाथ कोया, विजय सामड, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम, प्रदीप महतो , उरांव सरना समिति के अध्यक्ष विमल खलखो, सचिव अरुण टोप्पो, रंजीत तिर्की, अनिल उरांव, बबलू लकड़ा, कोषाध्यक्ष अनिल कच्छप, भगेरिया फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद भगेरिया, कवि रणविजय, सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता, शिक्षक निल अभिमन्यु प्रधान, राजेश गुप्ता, डिक्की राव, सूरज टोप्पो, महावीर कच्छप, बुद्धु लकड़ा, किरण खलखो, ज्योति, द्रोपदी, गीता, सरस्वती, रागिनी, संगीता समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।