स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग
राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर एसएसआरवीएम इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने अग्नि सुरक्षा के महत्व को चित्रों के माध्यम से दर्शाया। यह कार्यक्रम बच्चों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था।

राउरकेला। राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के अग्निशमन सेवा विभाग की ओर से सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में एसएसआरवीएम इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल सेक्टर-20 में स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 2 से कक्षा 10 तक के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई। जिसमें एक समान प्रेरणादायी विषय अग्नि सुरक्षा रखा गया था। ग्रुप ए में कक्षा 8 से 10 के लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता तथा जागरूकता को रंग-बिरंगी और सार्थक चित्रकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं ग्रुप बी में कक्षा 2 से 7 तक के 175 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
समाज में अग्निशमन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से चित्रों के माध्यम से दर्शाया। कार्यक्रम का समन्वय सहायक प्रबंधक (अग्निशमन सेवाएं) मोहित सिंह ने अग्निशमन सेवा कर्मियों के सहयोग से किया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस पहल ने शिक्षा और कला का सफलता पूर्वक समन्वय करते हुए विद्यार्थियों के मन में अग्नि दुर्घटना रोकथाम और आपातकालीन प्रतिक्रिया के महत्व को लेकर स्थायी प्रभाव छोड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


