Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsFire Incident on Road Construction Site Linked to Gang Claim
राहुल सिंह गैंग ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर ली जिम्मेदारी

राहुल सिंह गैंग ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर ली जिम्मेदारी

संक्षेप:

आनंदपुर में सड़क निर्माण कार्य में लगे हाइवा को आग लगने की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। एक कथित गैंग ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी ली है। वैष्णो देवी इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के मालिक ने बताया कि उन्हें मलेशिया से कॉल आया था, लेकिन पुलिस को अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है।

Feb 12, 2026 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर थाना क्षेत्र के रोबोकेरा में सोमवार देर रात सड़क निर्माण कार्य में लगे एक हाइवा को आग के हवाले किए जाने की घटना ने अब नया रूप ले लिया है। एनएच-320 भालडुंगरी चौक से रोबोकेरा भाया सडिबा तक निर्माणाधीन सड़क पर हुई इस वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट सामने आया है, जिसमें राहुल सिंह नामक एक गैंग ने घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। सड़क निर्माण कार्य करवा रही वैष्णो देवी इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के मालिक नीरज सिंह ने बताया कि घटना के दूसरे दिन मंगलवार को उन्हें मलेशिया से एक अंतरराष्ट्रीय कॉल आया था, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया।

बाद में सोशल मीडिया पर राहुल सिंह गैंग के नाम से एक पोस्ट देखा गया, जिसमें रोबोकेरा में हाइवा जलाने की जिम्मेदारी ली गई है। हालांकि इस दावे की पुष्टि के लिए किसी प्रकार का स्क्रीनशॉट, फोटो या वीडियो साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया है। संवेदक की ओर से केवल मौखिक रूप से इसकी जानकारी दी गई है। इधर, आनंदपुर पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अब तक थाना में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया शुरू करेगी। घटना और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आधिकारिक शिकायत का इंतजार कर रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;