चक्रधरपुर एलआईसी के पास साड़ी दुकान एवं घर में लगी भीषण आग
चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के रिटायर्ड कॉलोनी में मंगलवार को बनारसी पैलेस साड़ी दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग पहुंचा और आग बुझाई। हालांकि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग शॉट सर्किट से लगने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है।

चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के रिटायर्ड कॉलोनी स्थित एलआईसी ऑफिस के समीप मंगलवार को बनारसी पैलेस साड़ी दुकान एवं घर में आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर तत्काल चक्रधरपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद तत्काल दलकल गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसके बाद आसपास के लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि दुकान एवं घर के अंदर रखे लाखों रुपये का वस्त्र जलकर राख हो गया। घटना मंगलवार दिन के करीबन 11 बजे की बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड कॉलोनी के रहने वाले रेलवे के ट्रेन मैनेजर तपन चक्रवर्ती की पत्नी चंद्रानी चक्रवर्ती यहां रहकर बनारसी पैलसे महिला परिधान की दुकान चलाती हैं।
मंगलवार की सुबह तपन चक्रवर्ती अपनी पत्नी के साथ राजरप्प गए थे। जबकि घर में उनके मां और पिता थे। जब आगजनी की घटना हुई उस वक्त उनके मां और पिता घर के बाहर निकल कर धूप में बैठे हुए थे। इसी दौरान दुकान से अचानक धुंआ निकलता हुए लोगों ने नजर पड़ी। जिसके बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। घटना की सूचना पर दमकल विभाग को दिया गया। वहीं आगजनी की घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ गई। वहीं दमकल की टीम द्वारा घर के अंदर और दुकान को काफी मशक्कत के बाद बुझाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखे लाखों के वस्त्र जलकर राख हो गए थे। हालांकि कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाया हैं। वहीं आगजनी की घटना को प्रथम दृष्टया से शॉट सर्किट बताया जा रहा हैं। फिलहाल चक्रधरपुर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। वहीं घटना की सूचना रेलकर्मी तपन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी को दी गई हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




