Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsFatal Motorcycle Collision in Sonuwa One Dead Five Injured Including School Children
सोनुवा : दो बाइक की टक्कर से युवक की मौत, तीन बच्चे समेत पांच घायल

सोनुवा : दो बाइक की टक्कर से युवक की मौत, तीन बच्चे समेत पांच घायल

संक्षेप: सोनुवा में सरडिंयापोस किसान केन्द्र के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को सोनुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

Wed, 5 Nov 2025 01:28 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा-गुदड़ी मुख्य सड़क के सरडिंयापोस किसान केन्द्र के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिडंत में युवक की मौत हो गई, जबकि तीन स्कूली बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सोनुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया। घटना में संजय मुंडा (32) की सदर अस्पताल चाईबास में मौत हो गई है। गम्भीर रुप से घायल दुर्गा मुंडा को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में तीन स्कूली बच्चे 8 वर्षीय रुपेश महतो, 10 वर्षीय जयश्री महतो, 10 वर्षीय गुरुवा मुंडा के अलावा जितेन महतो (25) व दुर्गा मुंडा (30) शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सरडिंयापोस गांव के जितेन महतो अर्जुनपुर स्कूल में पढ़ाई कर रहे रुपेश महतो व जयश्री महतो को मोटरसाइकिल में बैठा कर स्कूल पहुंचाने जा रहा था। इस दौरान सरडिंयापोस किसान केन्द्र के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहा मोटरसाइकिल, जिसमें गोइलकेरा थाना क्षेत्र जाटिसेरेंग संजय मुंडा, दुर्गा मुंडा व गुरुवा मुंडा सवार थे। सरडिंयापोस किसान केन्द्र के पास दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिडंत हो गई। इसमें दोनों मोटरसाइकिल में सवार तीन स्कूली बच्चे समेत सभी गंभीर रूप घायल हो गये।