कृषि व्यापार मेला में क्षेत्र के किसान हुए शामिल
गुरुवार को चक्रधरपुर, सोनुवा तथा बंदगांव के 63 किसान बस से रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कृषि व्यापार मेला में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। मोह

चक्रधरपुर। गुरुवार को चक्रधरपुर, सोनुवा तथा बंदगांव के 63 किसान बस से रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कृषि व्यापार मेला में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। मोहराबादी मैदान में तीन दिवसीय कृषि व्यापार मेला का आयोजन किया गया है। जहां आखिरी दिन चक्रधरपुर, सोनुवा तथा बंदगांव के किसान पहुंचकर कृषि से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने कृषि व्यापार मेला में ट्रेनिंग लिया तथा लगाए गए स्टॉल का भ्रमण कर उससे सीखा। इस मौके पर एटीएम चक्रधरपुर पंकज कुमार, गुदड़ी अजित भुईयां, सोनुवा के रानी हांसदा, राजकुमार महतो तथा बंदगांव प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंको समेत काफी संख्या में किसान शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


