दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस ने जीएम को दी विदाई
चक्रधरपुर में तृणमूल कांग्रेस ने दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा को विदाई दी। उन्हें गुलदस्ता और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जहांगीर हक ने कहा कि मिश्रा ने अपने कार्यकाल में यूनियन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित किया। विदाई समारोह में विभिन्न रेल मंडल के पदाधिकारी भी शामिल थे।
चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस ने खड़गपुर रेल मंडल के दौरे पर आये दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा को विदाई दी। मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री सह चक्रधरपुर रेल मंडल संयोजक जहांगीर हक ने जीएम अनिल कुमार मिश्रा को गुलदस्ता और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और विदाई दी। मौके पर उन्होंने कहा कि अनिल कुमार मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान जोन के सभी मंडल में यूनियन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्य किया है। खड़गपुर रेल मंडल में आयोजित विदाई समारोह में चक्रधरपुर, खड़गपुर, आद्रा और रांची रेल मंडल के यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।
जिसमें मोहम्मद सलीम, कौशिक दा, गौतम सरकार, संजय दास, ईश्वर राव, पी क्रीस्ना राव, अनुप कुमार सिंह के अलावा कई पदाधिकारी मौजूद थे। बता दे कि अनिल कुमार मिश्रा 31 मार्च को सेवानिवृत हो रहे है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


