12वीं के छात्रों की दी गई विदाई
मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर में 2025-2026 सत्र के बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य और शिक्षकों ने विदाई लेने वाले छात्रों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को देश सेवा की प्रेरणा दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चक्रधरपुर,संवाददाता। मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर के सभागार में गुरुवार को समारोह का आयोजन कर सत्र 2025-2026 के बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य के नागराजू, उप प्राचार्य आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती, सीसीए संयोजक केएल नारायण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विदाई लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य के नागराजू, उप प्राचार्य आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती, सीसीए संयोजक केएल नारायण और विद्यालय के सभी शिक्षकों ने स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर प्राचार्य के नागराजू ने कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य है जीवन में एक सच्चा नागरिक बनकर देश सेवा करना, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन दिए।
परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते कहा-ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वहन करें। विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय जीवन का अनुभव साझा किया। शिक्षक एम सुनीता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



