Farewell Ceremony for 92 Retired Employees at Chakradharpur Railway Division 31 दिसंबर को दी जाएगी मंडल के 92 सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsFarewell Ceremony for 92 Retired Employees at Chakradharpur Railway Division

31 दिसंबर को दी जाएगी मंडल के 92 सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई

चक्रधरपुर रेल मंडल के 92 सेवानिवृत कर्मचारियों को 31 जनवरी को विदाई समारोह में सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि डीआरएम तरुण हुरिया होंगे। सेवानिवृत कर्मचारी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करेंगे। समारोह...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरWed, 29 Jan 2025 03:06 PM
share Share
Follow Us on
31 दिसंबर को दी जाएगी मंडल के 92 सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के 92 सेवानिवृत कर्मचारियों को 31 जनवरी को स्थानीय महात्मा गांधी सभागार में आयोजित होने वाले विदाई समारोह में विदाई दी जाएगी। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया शामिल होकर सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई देंगे। सेवानिवृत सभी कर्मचारी चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर आदित्यपुर, सीनी, झारसुगुड़ा इ्त्यादि स्टेशनों के विभिन्न विभाग के कर्मचारी है। सेवनिवृत कर्मचारियों के विदाई में कर्मचारी अपने अपने कार्यकाल के अनुभव का साझा करेंगे। इस अवसर पर समारोह में अन्यों में सी डीपीओ, एपीओ, कल्याण विभाग, सेटेलमेंट विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा उनके परिवार वर्ग शामिल होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें