महात्मा गांधी सभागार में दी जाएगी 45 सेवानिवृत रेलकर्मियों को विदाई
चक्रधरपुर रेल मंडल में 30 मार्च को 45 सेवानिवृत रेलकर्मियों को विदाई दी जाएगी। इस समारोह में डीआरएम तरुण हुरिया, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डा. ऋषभ सिन्हा और अन्य अधिकारी शामिल होंगे। सेवानिवृत कर्मियों को स्वास्थ्य और वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेलवे का बैग और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के 45 सेवानिवृत रेलकर्मियों को स्थानीय महात्मागंाधी सभागार में 30 मार्च (सोनवार) को समारोह पूर्वक विदाई दी जाएगी। चक्र धरपुर की डीआरएम तरुण हुरिया के मुख्यआतिथ्य में आयोजित होने वाले विदाई समारोह में सम्मानित अतिथियों में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डा. ऋषभ सिन्हा, डीएफएम पी सिंह, रेलवे अस्पताल के चिकित्सक एवं कल्याण विभाग , लेखा विभाग ,सेटेलमेंट आदि विभागों के अधिकारी शामिल होकर सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई देंगे। इस अवसर पर कार्मिक अधिकारी की ओर से कर्मियों को उनके सेवनिवृति काल में रेलवे के द्वारा दी जाने वाली राशि को किस प्रकार संचय कर अपने शेष जीवन काल को कुशलतापूर्वक व्यतीत करेंगे इसके बारे में जानकारी देंगे वहीं अपने जीवन भर की मेहनत की कमाई को बिचौलियों के हाथों में न देने के लिए जागरुक करेंगे।
रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा सेवानिवृत कर्मियों को सेवानिवृत काल में कैसे स्वास्थ्य रहेंगे एवं खुद को व्यस्त रखकर एवं समाजिक संस्थाओं से जुड़कर, योग और व्यायाम अपनाकर खुशहाल जीवन जीने के गुर बताए जाएंगें। कर्मियों को सेटलमेंट और लेखा विभाग के द्वारा उनका सारा देय के साथ साथ पास पेंशन से जुड़ें कागजात एवं रेलवे का लोगो लगा बैग प्रदान किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


