पारिवारिक विवाद में युवक ने पीया कीटनाशक
Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
मनोहरपुर के तुमसाई गांव के मुंडा टोला में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक पी लिया। युवक का नाम बामिया सुरीन (32) है। परिवार ने उसे तुरंत मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव के मुंडा टोला में रविवार देर शाम एक युवक द्वारा पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक दवा पी लिया। इसके बाद परिजनों ने उसे ईलाज के लिए मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार मुंडा टोली के बामिया सुरीन (32) ने पारिरवारिक विवाद के कारण घर में रखे कीटनाशक पी लिया। इसके बाद परिवार वालों ने तुरंत उसे ईलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां उसका ईलाज किया जा रहा है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच कर मामले में आगे की कर्रावाई में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


