
हाथी हमले में मृतक के परिवारों को मिले मुआवजा अन्यथा होगा आन्दोलन : दिनेश
दंतेल हाथी के हमले में जान गंवाने वाले 13 वर्षीय रेगा कायम और अन्य मृतकों के परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। आजसू पार्टी के नेता डॉ. दिनेश चंद्र बोईपाई और समाजसेवी अमित महतो ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी। उन्होंने वन विभाग से तत्काल मुआवजा देने की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
10--हाथी हमले में मृतक के परिवारों को मिले मुआवजा अन्यथा होगा आन्दोलन : दिनेश 10--हाथी हमले में मृतक के परिवारों को मिले मुआवजा अन्यथा होगा आन्दोलन : दिनेश -दंतेल हाथी ने बीते जनवरी में लोगों की ली थी जान मनोहरपुर,संवाददाता। कोल्हान प्रमंडल के गोईलकेरा प्रखंड के कदमडीहा पंचायत के सऐतबा गांव निवासी मृतक 13 वर्षीय रेगा कायम के पिता और परिवार जनों और कुईङा पंचायत के कितापी गांव निवासी रंजन तोपनो की पत्नी 47 वर्षीय चमपाई कुई, आराहासा पंचायत के सोवां ग्राम निवासी कुंद्रा बहांदा के बेटे 2 वर्षीय सामु बहांदा और 6 वर्षीय कदमा बहांदा को दंतेल हाथी ने बीते जनवरी में जान ले ली थी।
आजसू पार्टी के पूर्व मनोहरपुर विधानसभा एनडीए प्रत्याशी डॉ. दिनेश चन्द्र बोईपाई और समाजसेवी अमित महतो पीड़ित परिवार से मिले और आर्थिक सहयोग और चावल दिया। मौके पर आंदोलनकारी सह समाजसेवी अमित महतो ने कहा कि एक माह बीत जाने के बाद भी मृतक के परिजनों को वन विभाग की ओर से मुआबजा नहीं दिया गया है। विभाग जल्द से जल्द मृतक के परिजनों को मुआबजा का भुगतान करे, अन्था बृहत आन्दोलन किया जायेगा। मौके पर बबलू कोड़ा, निर्मल महतो, बासु बोयपाई, काटेराम बोयपाई, प्रेम मुंडा, राजेश बानरा, बाबुल कोडाह आदि समाजसेवी उपस्थित रहे। फोटो संख्या-08, मृतक के परिजनों को सहयोग करते आजसू नेता

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




