Chakradharpur News: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पास विशाल पेड़ गिरा, रेलकर्मी घायल
Chakradharpur News: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से प्रेम निवास जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को विशाल शिरीष का पेड़ गिर गया। घटना में एक कार और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और रेलकर्मी संजीव मुखी गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। रेलवे अधिकारियों ने पेड़ को हटाकर सड़क का आवागमन सामान्य किया और क्षेत्र में अन्य पेड़ों की कटाई की मांग की।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से पांच मोड़ होते हुए प्रेम निवास जाने वाली सड़क पर शुक्रवार की सुबह एक विशाल शिरीष का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक कार और स्कूटी क्षतग्रिस्त हो गई। वहीं इस घटना में ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारी संजीव मुखी गंभीर रुप से घायल हो गए। उनका बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्हें ईलाज के लिए चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजीव अपने बाईक से घर जा रहे थे उस समय पेड़ गिर गया और और पेड़ की हटनी उसके बाईक पर गिर गया जिससे बाईक क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ उन्हें भी गंभीर चोट लगी है।
स्थानीय योगदान
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रेलकर्मी को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। विभागीय अधिकारियों की ओर से सड़क पर गिरे पेड़ को काट-छांट कर तूरंत हटा लिया गया है और सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया है।
सुरक्षा उपाय
स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे क्षेत्र के विभन्नि इलाकों में कई पुराने, सूखे और विशाल पेड़ मौजूद हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने रेलवे प्रशासन से ऐसे पेड़ों का समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार कटाई और छंटाई कराने की मांग की है, ताकि भवष्यि में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


