
दूसरे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा जेबीएम स्पोर्टिंग क्लब
चक्रधरपुर में 29 वें स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के पुल-बी के दूसरे मैच में जेबीएम यूनाईटेड लखनऊ ने मोहम्मडन फुटबॉल एकादमी को 2-1 से हराया। लखनऊ की टीम ने 50वें मिनट में बराबरी का गोल किया और 70वें मिनट में दूसरा गोल कर जीत हासिल की। कप्तान हरि को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया।
चक्रधरपुर,संवाददाता सेरसा इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में चल रहे 29 वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के पुल-बी के दूसरे मैच में रविवार को रोमांचक मुकाबले में जेबीएम यूनाईटेड फुटबॉल क्लब लखनऊ ने मोहम्मडन फुटबॉल एकादमी कोलकाता को 2-1 गोल से हराकर दूसरे क्वार्टर फायनल में प्रवेश कर गया है। सोमावार को यानि आज वह पहले से मां कामाख्या स्पोर्टिंग क्लब को हराकर दूसरे क्वार्टर फायनल में पहुंच चुकी गरबहाल देहरादून के टीम के साथ भिड़ेगी। रविवार को स्टेडियम में लगभग 3 हजार दर्शकों की मौजूदगी में मोहम्मडन फुटबॉल एकादमी कोलकाता और जेबीएम यूनाईटेड लखनऊ के टीम के खिलाड़ी मैदान में उतरे।
मुख्य अत्िथि चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया और सम्मानित अतिथि सर्वो की अध्यक्षा निक्की हुरिया के साथ खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के पश्चात मुख्य रेफरी के ह्वीसिल के साथ ही मैच शुरु हो गया। शुरुआती क्षण में कोलकाता की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रर्दशन किया। प्रथमार्द्ध के 15 मिनट तक कोलकाता की टीम लखनऊ की टीम पर हाबी रही। इस बीच कोलकाता की टीम को गोल पोस्ट के पास एक पेनेल्टी का अवसर मिला लेकिन लखनऊ टीम के गोलकीपर ने गोल रोकने में सफल हुआ। मैच के प्रथमार्द्ध के अंतिम समय यानि 31 वें मिनट में कोलकाता के टीम के खिलाड़ी बामगार सामद (जर्सी नंबर 11) ने एक गोल दाग कर मैच में अपनी 1-0 गोल की बढ़त बना ली। मोहम्मडन अकादमी के खिलाड़ी ने जैसी ही गोल दागा पूरे स्टेडिम में दर्शकों का शोरगूल बढ़ गया और स्टेडियम में पुलिस की सुरक्षा को धता बताते हुए दर्शकों ने गैलेरी में ही पटाखे तक छोड़ दिए। दर्शकों के काफी शोरगूल के बीच मैच का द्वितीयार्द्ध का मैच का शुभारंभ हुआ। लखनऊ की टीम की और से खिलाड़ियों ने मैच को बराबरी में लाने के लिए भरसक कौशिस की और टीम के खिलाड़ी क्षितिज (जर्सी नंबर 17) ने 50 वें मिनट में एक गोल दागकर मैच को बराबरी में लाने में सफलता हासिल की। लखनऊ की टीम के खिलाड़ी के गोल दागते ही स्टेडियम में कुछ क्षण के लिए सन्नाटा छा गया। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से एक दूसरेटीम को गोल करने के लिए काफी प्रयास किए गए। लखनऊ की टीम के लिए कई बार गोल करने के अवसर प्राप्त हुए लेकिन गोलकीपर की चतुराई और बेहतर खेल प्रर्दशन ने कई गोल बचाने में सफल हुए। मैच के 70 वें मिनट में लखनऊ की टीम के खिलाड़ी सोनू ने दूसरा गोल दागकर मैच को 2-1 गोल से समाप्त किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी कई बार चोटिल होकर फेविलियन लौटे। मैन आफ द मैच बने लखनऊ के कप्तान हरि पुल बी के दूसरे मैच में बेहतर खेल का प्रर्दशन करने के लिए जेबीएम स्पोर्टिंग क्लब लखनऊ की टीम के कप्तान सह खिलाड़ी (जर्सी नंबर 10) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया एवं सम्मानित अतिथि के तौर पर दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संघ चक्रधरपुर की अध्यक्षता निक्की हुरिया ने नगद राशि व उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं बेहतर खेल प्रर्दशन करने के लिए मोहम्मडन फुटबॉल एकादमी कोलकाता के कोच को अतिथियों के द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया। रेफरी आज के मैच में मैच कमीश्नर उदय मिश्रा, मुख्य रेफरी रंजीत सवैयां सहायक रेफरी तबरेज आलम और गिरोश सिंह तथा चौथे रेफरी की भूमिका छोटराय टुडू एवं अतिरिक्त रेफरी के जगन्नाथ राव ने निभाई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




