मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य खुशबू कुमारी ने महिलाओं की समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं ने नारी शक्ति, महिला शिक्षा, और लैंगिक असमानता पर प्रस्तुतियाँ दीं, जो सभी को प्रेरित करने वाली थीं।

मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन

चक्रधरपुर। नारी केवल परिवार की धुरी नहीं होती है, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की प्रमुख शक्ति होती है। उक्त बातें मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य खुशबू कुमारी ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज के निर्माण में महिलाओं की भुमिका महत्वपुर्ण है और सभी को महिलाओं के सम्मान और समान अधिकार के लिए जागरुक रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, भाषण तथा लघु नाटक (स्किट) की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी शक्ति, महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया।

विशेष रूप से प्रस्तुत किए गए लघु नाटक ने समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता और उसके समाधान पर सार्थक संदेश दिया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डा. शिव प्रसाद महतो ,एनएसएस पीओ राजा राम धनवार, गणेश कुमार,बिष्णु कुमार , अमित महतो, नितेश कुमार,अनिल कुमार तथा सुनीता केराई सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।