चक्रधरपुर के लोको पायलटों की तत्परता से बचाई गई हाथियों की जान

Apr 08, 2026 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर में दपू रेलवे के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर कलाईकुंडा-सरडीहा रेलखंड में हाथियों का झूंड रेलवे ट्रैक पर आ गया। लोको पायलटों की तत्परता से ट्रेन को रोका गया, जिससे हाथियों की जान बच गई। यह घटना रात 1:42 बजे हुई, और ट्रेन को लगभग आधा घंटा रोकना पड़ा।

चक्रधरपुर के लोको पायलटों की तत्परता से बचाई गई हाथियों की जान

चक्रधरपुर। दपू रेलवे के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग में कलाईकुंडा-सरडीहा रेलखंड (किमी नंबर 125/35) में हाथियों का झूंड रेलवे ट्रैक पर आ गया। ट्रेन नंबर (12834) हावड़ा-अहमदाबाद सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलटों की तत्परता से हाथियों की जान बच गई। यह घटना बीती रात करीब 1. 42 बजे कलाईकुंडा-सरडीहा रेलखंड (किमी नंबर 125/35) की है। यह रेलखंड दपू रेलवे के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग खड़गपुर रेल मंडल में है। बताया जाता है कि चक्रधरपुर के लोको पायलट ए खालको और सहायक लोको पायलट एस एन सोरेने हावड़ा अहमदाबाद लेकर आ रहे थे कि कलाईकुंडा-सरडीहा रेलखंड (किमी नंबर 125/35) में हाथियों का झूंड रेलवे ट्रैक पर आ गया।

बताया जाता है कि ट्रैक पर लगभग 12 से 15 हाथी थे। पटरी पर हाथियों को देखकर लोको पायलटों पहले ट्रेन की गति कम की और बाद में कुछ दूर पहले की ट्रेन को रोक दिया। लगभग आधा घंटा ट्रेन पटरी पर रोकना पड़ा। हाथियों के चले जाने के बाद ट्रेन को लेकर लोको पायलट चक्र धरपुर पहुंचे। बतातें चलें कि चक्रधरपुर रेल मंडल में भी पिछले दिनों हाथियों को झंूड देखा गया एवं इसके चलते ट्रेनों की गति कम की गई। हाथियों के विचरण को लेकर ट्रेनों के परिचालन प्रभावित हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।