चाईबाला तालाबुरु रेलखंड में रेलपटरी पार करते दिखा हाथियों का झुंड
01-चाईबाला तालाबुरु रेलखंड में रेलपटरी पार करते दिखा हाथियों का झुंड 01-चाईबाला

01-चाईबाला तालाबुरु रेलखंड में रेलपटरी पार करते दिखा हाथियों का झुंड 01-चाईबाला तालाबुरु रेलखंड में रेलपटरी पार करते दिखा हाथियों का झुंड -ट्रैक मैंटेनरों और की मेनों में दहशत -2 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रहा ठप्प -लगभग आठ बजे हाथियों के झुंड के जंगल की ओर वापस लौट जाने के बाद ट्रेनों का परिचालन हुआ सामान्य -कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग बंद करने की मांग चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के चाईबासा-डांगोवापोसी रेलखंड के तालाबपुरु स्टेशन के पास यार्ड में पोल संख्या 337/6-8 और 414/4 रेल पटरी के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आठ हाथियों का झुंड विचरण करते हुए दिखाई दिया।
रेल पटरी के आसपास काम करने वाले ट्रैक मेंटेनर और की मेंनों में दहशत का माहौल बन गया। काफी देर के बाद हाथियों का झुंड सिलसिलेवार ढंग से रेल पटरी पार करते हुए जंगल की ओर चल पड़े। चाईबासा पी डब्ल्यूआई के अधीन आने वाले स्टेशन के पास हाथियों का झुंड देखने के बाद रेलवे के इस खंड में लगभग 2 घंटे तक ट्रेनों का आवागमन रोक दिया। हालांकि सुबह हाथियों के कारण किसी यात्री ट्रेन को प्रभावित नहीं होना पड़ा। बताया जाता है कि हाथियों का झुंड सुबह लगभग 6 बजे पटरी में आते देख, इस खंड में कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग करने वाले ट्रेक मेंटेनर व की मेन देर तक भयभीत रहे। हाथियों को विचरण करते देखकर की मैन और ट्रेक मेंटेनरों ने सुझबूझ दिखाते हुए इसकी जानकारी उपर्युक्त अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने इसकी सूचना सुरक्षा अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंच कर इसकी जानकारी ली। हालांकि सुबह लगभग आठ बजे हाथियों के जंगल की ओर वापस लौट जाने के बाद ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया। बताया जाता है कि इन हाथियों के झुंड को तालाबुरु जंगल में विचरण करते आसपास गांव के लोगों ने देखा था। लेकिन गुरुवार सुबह अचानक रेल पटरी पर आ जाने से उनकी चिंता बढ़ गई। इस घटना के कारण चाईबासा डांगोवापोसी रेलखंड में लगभग 2 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। रेल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इस रेलखंड में ट्रेनों की गति कम करने एवं रेल कर्मचारियों को सावधानी बरतने की सलाह दी। ट्रैक मेंटेनर यूनियन ने की कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग बंद करने की मांग गुरुवार को हाथियों का झुंड रेल पटरी में अचानक आ धमकने के बाद ट्रैक मेंटेनरों और की मेनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ट्रेक मैटेनरों ने ड्यूटी रोस्टर में परिवर्तन करने की मांग की है। ट्रेक मेटेंनर यूनियन के चांद मोहम्मद ने ट्रेक मेंटेनरों और की मेनों की सुरक्षा के लिए रेल प्रशासन की ओर से विशेष पहल की जाने की मांग की है। फोटो संख्या-08-चाईबासा-तालाबुरु स्टेशन के पास हाथियों का झुंड रेल पटरी पार करते

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




