12 दिन बाद भी दंतैल हाथी को पकड़ने में वनविभाग की टीम विफल
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा और कोल्हान वन प्रमंडल में पिछले 12 दिनों से दंतैल हाथी का आतंक जारी है। वन विभाग की टीम हाथी को पकड़ने में विफल रही है। हाथी ने अब तक 20 लोगों की जान ली है और कई को घायल किया है। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं।

चक्रधरपुर, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा और कोल्हान वन प्रमंडल में पिछले 12 दिनों से एक दंतैल हाथी का कोहराम जारी है, वहीं दंतैल हाथी को पकड़ने में वन विभाग की टीम विफल साबित हो रही है। नौ जनवरी को मझगांव प्रखंड के बेनीसागर में 12 घंटे तक घेरावंदी करने के बाद भी हाथी वन विभाग की टीम को चकमा देकर जंगल में भाग खड़ा हुआ। इसके बाद से ही वन विभाग की टीम दंतैल हाथी को टेस नहीं कर पा रहा है। वहीं दंतैल हाथी नहीं पकड़ने से चाईबासा और कोल्हान जंगल के दर्जनों गांव के लोग खौफ के साये में जीवन यापन करने को मजबूर है।
स्थिति यह है कि ग्रामीण शाम ढलते ही लोग अपने अपने घर को छोड़ कर सुरक्षित स्थल खोजना शुरुकर दाते है। आग जला कर पुरुष कर रहे है पहरेदारी दंतैल हाथी के खौफ से बच्चे और महिलाएं गांव के सुरक्षित स्थल पर चली जाती है, वहीं पुरुष आग जलाकर पहरेदारी करते रहते है। वहीं रात्रि में बीच बीच में पटाखा जलाते रहते है, ताकि दंतैल हाथी आने पर भाग जाय। बता दे कि एक जनवरी से ही जिले के कोल्हान और चाईबासा वन प्रमंडल में दंतैल हाथी का खौफ जारी है और दंतैल हाथी बीस लोगों की जान ले चुका है और करीब डेढ दर्जन लोगों को घायल कर चुका है। हाथी से क्षतिग्रस्त परिवार को मुआबजा देने में जुटा है वन विभाग की टीम जिले में हाथी ने मौत का तांडव मचाया है, वन विभाग की टीम गांव गांव दौरा कर हाथी से नुकसान हुये लोगों का आकलन कर रही है, ताकि उन्हें मुआबजा दिया जा सकें। वहीं हाथी के हमले में मृत लोगों के कागजात जमा कर रहे है, ताकि उन्हें मुआबजा की राशि का चेक दिया जा सकें। वहीं घायलों को भी मुआबजा दिया जा सकें।बता दे कि हाथी के हमले से मारे गये लोगों के परिजनों को चार लाख, गंभीर रुप से घायलों को सवा लाख और घायल को 25 हजार रुपये देने का प्रावधान है। वहीं नुकसान का आकलन के हिसाव से वन विभाग की टीम मुआबजा का भुगतान करती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




