गोईलकेरा के बुरूदुईया में हाथी का कहर, कई घरों को पहुंचाया नुकसान

Apr 08, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

गोईलकेरा के कुईडा पंचायत के बुरूदुईया गांव में हाथी का कहर जारी है। हाथी ने गांव में कई घरों को तोड़ दिया, जिससे लोग जंगल में भागने को मजबूर हुए। मुखिया ने प्रभावित परिवारों को राशन देने का प्रयास किया, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई सहायता नहीं मिली। ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।

गोईलकेरा के बुरूदुईया में हाथी का कहर, कई घरों को पहुंचाया नुकसान

गोईलकेरा। गोईलकेरा प्रखंड के कुईडा पंचायत के बुरूदुईया गांव में हाथी का कहर जारी है। सोमवार की रात्रि करीब नौ बजे हाथी गांव पहुंचा और गांव के जूरे कोड़ाह के घर को तोड़ दिया। परिवार के सभी सदस्य घर छोड़ कर जंगल में भाग कर जान बचायी। वहीं हाथी ने वहां से कुछ दूर पर दीनबंधु कोड़ाह के घर के दरवाजा को तोड़ा। जिसमें दीनबंधु की पत्नी और बच्चे सो रहे थे। किसी तरह बच्चे के साथ जान बचाने में कामयाब हो गई। सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह मुखिया डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई पीड़ित परिवार वालों से मिला। राशन व्यवस्था कर पीड़ित परिवार को राहत देने का प्रयास किया।

उन्होंने बीडीओ विवेक कुमार को सूचना दी।बता दें कि दो दिन पूर्व हाथी ने वनग्राम के रबुआकोचा एवं राजस्वग्राम बेदडादुईया के मुंडा आनंद कोड़ाह के घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त किया था। पीड़ित परिवार ने भाग कर जान बचाई थी। पिछले कई दिनों से ग्रामीण हाथी के खौफ में जीवन यापन कर रहे हैं। वहीं वन विभाग की टीम अबतक पीड़ित परिवार को न तो मुआबजा दे रही है, न ही कोई ठोस कदम उठा रही है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।