सारंडा में आईईडी ब्लास्ट में हाथी घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
मनोहरपुर के सारंडा अंतर्गत कोलबोंगा जंगल में एक हाथी आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गया है। हाथी का दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। वन विभाग को सूचना मिलने के बाद बचाव कार्य जारी है, लेकिन आईईडी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण वन कर्मी हाथी तक नहीं पहुँच पा रहे हैं।
मनोहरपुर। प्रखंड के सारंडा अंतर्गत कोलबोंगा जंगल में आईईडी ब्लास्ट में एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हाथी के आगे के दाहिना पैर आईईडी ब्लास्ट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वन विभाग को सूचना मिलने के बाद विभाग बचाव कार्य में लगी हुई है। आईईडी प्रभावित इलाके में घूम रहा हैघायल हाथी जिस क्षेत्र में है वो इलाका पूरी तरह से आईईडी प्रभावित है। फिलहाल हाथी जंगल के एक नाले के पास है। वन विभाग हाथी तक पहुँचने में लगी हुई है, पर आईईडी संभावित इलाका होने की वज़ह से वन कर्मी भी हाथी तक नहीं पहुंच पा रहे है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


