रेलवे ट्रैक पर हाथी आते ही थम गए ट्रेन के पहिए

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

08--रेलवे ट्रैक पर हाथी आते ही थम गए ट्रेन के पहिए चक्रधरपुर रेल मंडल के डुमेरता रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर हाथी आते ही ट्रेनों का प

रेलवे ट्रैक पर हाथी आते ही थम गए ट्रेन के पहिए

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डुमेरता रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर हाथी के आने से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। रेलवे ट्रैक से हाथी के गुजरने के बाद ही ट्रेनों का परिचाालन समान्य हो सका। हालांकि, इस दौरान ट्रेन चालक की सुझबूझ से हाथी की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार को डुमेरता रेलवे स्टेशन के पास से मालगाड़ी गुजर रही थी। उसी समय अचानक एक हाथी रेलवे ट्रैक पर आ गया। हाथी को देखते हुये मालगाड़ी के चालक ने ब्रेक लगा दी। इसके बाद हाथी ट्रैक से गुजरते हुए जंगल में चला गया। इसके बाद चालक मालगाड़ी को लेकर आगे बढ़ा।

इसकी सूचना मिलते ही रेलवे द्वारा इन क्षेत्रों में ट्रेनों की स्पीड नियंत्रित कर दी गई। उधर वन विभाग की टीम भी हाथी को जंगल में खदेड़ने में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।