06--गोईलकेरा में हाथी चार घरों को पहुंचाया नुकसान, मुखिया ने किया मुआबजा देने की मांग

Feb 27, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

06--गोईलकेरा में हाथी चार घरों को पहुंचाया नुकसान, मुखिया ने किया मुआबजा देने की मांग गोईलकेरा प्रखंड के तीन गांव में हाथी ने चार घरों को नुकसान पहुंच

06--गोईलकेरा में हाथी चार घरों को पहुंचाया नुकसान, मुखिया ने किया मुआबजा देने की मांग

गोईलकेरा, संवाददाता। गोईलकेरा प्रखंड के तीन गांव में हाथी ने चार घरों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं गांव में हाथी आने के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मुखिया गणेश बोदरा ने वन विभाग से वार्ता कर क्षतिग्रस्त परिवार को मुआवजा देने और हाथी को जंगल में खेदड़ने के मांग की है, ताकि जानमाल का नुकसान होने से रोका जा सके। बुधवार की रात्रि हाथी ने कायदा पंचायत के रायबेड़ा गांव में एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं तरकटकोचा पंयात के रायबेड़ा गांव में संजय गोप और एक अन्य व्यक्ति के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे सामान चट कर दिया।

वहीं गुलुरवां गांव में कोंजो हेम्ब्रम के घर का चौखट और दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया और घर में रखे गेंहूं और चावल चट कर गया। हाथी द्वारा घर का दरवाजा तोड़ने से घर में रखे बर्त्तन आदि क्षतिग्रस्त हो गये हैं। वहीं गांव में तांडव मचाने के बाद हाथियों का झुंड उंडुदा गांव की ओर चला गया है। वहीं गांव में हाथी आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं वन विभाग द्वारा अबतक ग्रामीणों को हाथियों को प्रकोप से बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।