कराईकेला पंचायत भवन में बीएलओ किट का वितरण, मतदाता सूची की शुद्धता हेतु एस.आई.आर. कार्यों की हुई समीक्षा
बंदगांव में निर्वाचन कार्यों की पारदर्शिता के लिए कराईकेला पंचायत भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीएलओ को नई किट दी गई, जिसमें मतदाता सूची, फॉर्म और स्टेशनरी शामिल हैं। अधिकारियों ने मतदाताओं का भौतिक सत्यापन और दिव्यांग मतदाताओं को पहचानने की निर्देश दिए।
बंदगांव: आगामी निर्वाचन कार्यों को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से आज कराईकेला पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सह किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी सदानंद होता द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान उपस्थित सभी बीएलओ को निर्वाचन कार्य से संबंधित नई बीएलओ किट प्रदान की गई। इस किट में अद्यतन मतदाता सूची, फॉर्म 6, 7 एवं 8, स्टेशनरी और मार्गदर्शिका शामिल है। किट वितरण का मुख्य उद्देश्य बीएलओ को तकनीकी और संसाधन के रूप में सशक्त बनाना है ताकि वे क्षेत्र में जाकर डेटा संग्रह का कार्य सुचारू रूप से कर सकें।बैठक
में एस।आई।आर की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएं।18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए युवाओं का नाम प्राथमिकता के आधार पर जोड़ें।दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं को चिन्हित करें ताकि उन्हें मतदान में विशेष सुविधा मिल सके।बैठक को संबोधित करते हुए सदानंद होता ने कहा, निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला एक शुद्ध मतदाता सूची होती है। बीएलओ की जिम्मेदारी है कि वे क्षेत्र में सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।उन्होंने कहा मतदाता सूची मे महिला मतादाता को यदी कहीं महिला के जगह पुरूष तथा महिला मतदाता के पिता के जगह पति का लिखा गया उसका भी सुधार करना आवश्यक है।इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी लाल सिंह भूमिज,लाल बाबू दास, नसीम अहमद,योगेंद्र सुंडी,ह्रषिकेश नायक समेत स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, निर्वाचन शाखा के कर्मी और बड़ी संख्या में बीएलओ उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


