10, 14 व 20 फरवरी को होगी व्यय लेखा की जांच
Feb 09, 2026 02:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यार्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच होगी। यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी केके मुण्डू ने दी। 10, 14 और 20 फरवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय में व्यय लेखा पंजी की जांच होगी।

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच होगी। इसकी जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता पोड़ाहाट, चक्रधरपुर केके मुण्डू ने कही। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय सभागार में आगामी 10, 14 तथा 20 फरवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की जांच किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने व्यय लेखा पंजी की जांच आवश्यक रूप से कराएं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


