Chakradharpur News: वृद्ध असहाय महिला को अधिकार मित्र ने अस्पताल में भर्ती कराया

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर में एक वृद्ध और असहाय महिला को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बचाया गया। अधिकार मित्र श्वेता रवानी ने 108 एम्बुलेंस से महिला को अस्पताल भेजा, जहां उसे उचित इलाज के लिए भर्ती किया गया। इस कार्य में रीना प्रधान और सिस्टर दीपा दादेल ने मदद की।

Chakradharpur News: वृद्ध असहाय महिला को अधिकार मित्र ने अस्पताल में भर्ती कराया

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासाके जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष एवं प्राधिकार के सचिव के निर्देश पर चक्रधरपुर भारत भवन के समीप बहुत दिनों से एक वृद्ध और असहाय महिला पड़ी हुई थी। इस मामले में अधिकार मित्र श्वेता रवानी के संज्ञान में आया। उन्होंने अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अंशुमान शर्मा से संपर्क कर 108 एम्बुलेंस उपलब्ध करावाया और महिला को अस्पताल ले गई। जहां सारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर उचित इलाज के लिए महिला को भर्ती कराया गया। इस कार्य में अधिकार मित्र रीना प्रधान, सिस्टर दीपा दादेल ने सहयोग किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।