घर से भटकी महिला तीन दिन बाद परिजनों को मिली

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर में 67 वर्षीय महिला द्रौपदी पूर्ति तीन दिन पहले अपने घर से निकल गई थी। ग्रामीणों ने उसे कालिकाबेड़ा गांव में एक पेड़ के नीचे पाया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद परिजनों ने उसकी पहचान की और स्वास्थ्य में सुधार के बाद उसे घर ले गए।

घर से भटकी महिला तीन दिन बाद परिजनों को मिली

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर आरपी महतो कॉलोनी से बीते शुक्रवार की दापेहर 67 वर्षीय वृद्ध महिला द्रौपदी पूर्ति बेटी के घर से तीन दिन पहले कुंडी खोलकर कहीं निकल गई। जिसके बाद से परिजन खोजने को परेशान थे। शनिवार को कुछ ग्रामीण बैल चराने के दौरान कालिकाबेड़ा गांव के पास महिला को जमीन पर पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कराईकेला निवासी अरूप चटर्जी ने मामले की जानकारी कराईकेला पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों तक महिला कालिकाबेड़ा में एक पेड़ के नीचे पड़ी हुई थी। जहां कुछ ग्रामीणों ने महिला को पानी और खाना दिया था।

इधर थाना प्रभारी प्यारे हसन ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस मुहैया कराया और महिला को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। स्थानीय लोगों ने महिला के बीमार होने की जानकारी सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता को दिया। जिसके बाद उन्होंने महिला को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवा कर उपचार शुरू करवाया। रविवार को महिला की बेटी सावित्री गुईया और बेटा निरंजन पूर्ति मां को खोजते हुए अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और उसकी पहचान की। वहीं महिला के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद परिजन उसे अपने साथ घर लेकर चले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।