Chakradharpur News: सड़क किनारे बेसहारा पड़ी वृद्ध महिला को मिला रैन बसेरा का सहारा

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर के थाना रोड में सड़क के किनारे करीब एक माह से लाचार अवस्था में पड़ी अस्वस्थ और मानसिक रूप से बीमार वृद्ध महिला को रविवार को रैन बसेरा में आश्र

Chakradharpur News: सड़क किनारे बेसहारा पड़ी वृद्ध महिला को मिला रैन बसेरा का सहारा

Chakradharpur News: चक्रधरपुर के थाना रोड में सड़क के किनारे करीब एक माह से लाचार अवस्था में पड़ी अस्वस्थ और मानसिक रूप से बीमार वृद्ध महिला को रविवार को रैन बसेरे में आश्रय दिलाया गया। वृद्ध महिला अधिवक्ता उमाशंकर मिश्रा के घर के पास सड़क किनारे रह रही थी। उसकी स्थिति काफी दयनीय थी और वह आसपास की गंदगी के बीच रहने को मजबूर थी। मामले की जानकारी वार्ड पार्षद सपन मिस्त्री ने अधिकार मित्र श्वेता रवानी को दी। इसके बाद श्वेता रवानी ने नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा से संपर्क कर वृद्ध महिला के लिए रैन बसेरे में आश्रय की व्यवस्था कराने की पहल की।

नगर पालिका के सहयोग से महिला को टोटो से चक्रधरपुर स्थित रैन बसेरे पहुंचाया गया, जहां उसे सुरक्षित रखा गया। अधिकार मित्र श्वेता रवानी ने बताया कि आगे की कार्रवाई के तहत सचिव के आदेशानुसार महिला को रिन पास रांची ले जाने की प्रक्रिया की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: सड़क किनारे बेसहारा पड़ी वृद्ध महिला को मिला रैन बसेरा का सहारा