Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsEid Milad-un-Nabi Celebrations in Chakradharpur Joyous Procession with Community Participation
चक्रधरपुर में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

चक्रधरपुर में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

संक्षेप:

चक्रधरपुर में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया। मुस्लिम समुदाय ने एक-दूसरे को बधाई दी और धार्मिक झंडों के साथ हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए जामा मस्जिद...

Sep 06, 2025 05:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर में शुक्रवार को धूमधाम से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। आज ही के दिन मक्का में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। जिसकी खुशी सारे जहां में लोग जशन ए ईद मिलादुन्नबी के नाम से मानाते हैं। जुलूस ए मोहम्मदी शहर चक्रधरपुर के बांग्लाटाड़, दंदासाई, कोलसाई, अंसरनगर, मोजाहिद नगर, पुराना वार्ड नम्बर 10, लोको, चांदमारी, पोटका, आदि क्षेत्रों से हर्षोल्लास के साथ हजारों की संख्या में धार्मिक झंडों के साथ निकाली गई। सभी जगहों की जुलूस ए मोहम्मदी चक्रधरपुर पवन चौक पहुचा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसके बाद जुलूस जामा मस्जिद के बाद असलम चौक पहुंचा। जिसके बाद असलम चौक पर लोगों के बीच खिचड़ा, शरबत, मिठाई, फ्रुट आदि का वितरण किया गया। जिसके बाद उर्दू टाउन हाई स्कूल में सभी जुलूस पहुंचे जहां सामुहिक रूप से दुआ किया। वहीं असलम चौक पर नौजवान कमेटी 10 नम्बर, गद्दी समाज, पापड़हाता टीम तथा मुमजात अंसारी कलकती द्वारा शिविर लगाकर लोगों के बीच शरबत आदि का वितरण किया। जबकि पवन चौक पर बंटी, मोहम्मद हुसैन द्वारा सभी जुलूस में शामिल लोगों के बीच जलेबी का वितरण किया। वहीं असल चौक में सभी जुलूस का फुलमाला पहनाकर पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद अशरफ द्वारा किया गया। जुलूस में मुख्य रूप से सभी मस्जिद के इमाम तथा मस्जिद कमेटी के सदस्य आदि शामिल हुए। जगह-जगह पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी रहे मौजूद : जुलूस के दौरान चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस बल तथा दण्डाधिकारी मौजूद थे। जबकि पवन चौक पर दण्डाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी, एलआरडीसी केके मुंडू के अलावा थाना प्रभारी अवधेश कुमार दलबल के साथ मौजूद थे।