मिर्गी का दौरा पड़ने से ई-रिक्शा चालक की मौत
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग के पोड़ाहाट स्टेडियम के आगे विश्वनाथ कॉप्लेक्स के समीप मिर्गी का दौरा पड़ने ई-रिक्शा चालक 40 वर्षीय नंदन पाठक क

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग के पोड़ाहाट स्टेडियम के आगे विश्वनाथ कॉप्लेक्स के समीप मिर्गी का दौरा पड़ने ई-रिक्शा चालक 40 वर्षीय नंदन पाठक की मौत हो गई। घटना करीबन साढ़े पांच बजे की हैं। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के टोकलो रोड निवासी 40 वर्षीय नंदन पाठक सुबह अपने घर सुबह करीब 5 बजे ई-रिक्शा लेकर निकले थे। विश्वनाथ कॉप्लेक्स के पास पहुंचने पर उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह ई-रिक्शा से गिर गया। सड़क पर काफी देर पड़ा होने और तत्काल इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने काफी देर बाद देखा और इसकी सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दी।
हालांकि, स्थानीय लोगों ने नंदन पाठक को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद चक्रधरपुर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने और चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



