दुर्गा पूजा के दौरान करम राजा झूमर मेलोडी का आयोजन
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लौजोड़ा कला द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर करम राजा मेलोडी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राम लाल मुंडा ने किया। बारिपदा के कलाकारों ने कई भाषाओं में कला...

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लौजोड़ा कला द्वारा दुर्गा पूजा के मौके पर करम राजा मेलोडी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कमेटी के प्रमुख सह झारखंड आन्दोलनकारी व केन्द्रीय सदस्य राम लाल मुंडा ने फीता काट कर किया। इसके बाद कलाकारों को सम्मानित किया गया। इसके बाद बारिपदा से आये कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें सावित्री, करिश्मा, रवि मोहांती, कुना सहित तीन दर्जन से अधिक कलाकार शामिल थे। कलाकारों द्वारा क्षेत्रिय भाषा के साथ विभिन्न भाषाओं में अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया गया। वहीं कार्यक्रम को देखने के लिए आस पास के ईलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
इसके आलावा भी दुर्गा पूजा के मौके पर कई पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




