Chakradharpur News: ड्रग निरीक्षक ने चक्रधरपुर के दो दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Chakradharpur News: चक्रधरपुर में जिला ड्रग निरीक्षक ने दो खुदरा दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। एक दुकान में नींद की गोलियां और दूसरी में न्यूरोलॉजिकल दवाएं मिलीं, लेकिन दस्तावेज सही पाए गए। दुकानों में नशीली दवाओं की अनुपलब्धता मिली, और सफाई व रखरखाव मानकों के अनुसार थे। दुकानदार को अग्निशामक यंत्र लगाने का निर्देश दिया गया।
Chakradharpur News: चक्रधरपुर। जिला ड्रग निरीक्षक ने चक्रधरपुर की दो खुदरा दवा दुकानों में औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री की जांच की। एक दुकान में नींद की गोलियां तथा दूसरी में न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से संबंधित दवाएं मिलीं, लेकिन दोनों के खरीद, बिक्री और स्टॉक से जुड़े दस्तावेज सही पाए गए। निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान में कोडीन युक्त सिरप का स्टॉक नहीं मिला। दवाओं का रखरखाव, भंडारण और साफ-सफाई दवा एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के मानकों के अनुरूप पाई गई तथा सीसीटीवी कैमरे भी चालू स्थिति में मिले। हालांकि एक दुकान में अग्निशामक यंत्र नहीं होने पर दुकानदार को तत्काल इसे लगाने का निर्देश दिया गया।
साथ ही दोनों दुकानों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर लगाने और सीसीटीवी कैमरों का रुख दुकान के मुख्य प्रवेश द्वार की ओर रखने का निर्देश भी दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


