डीआरएम ने झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन का किया दौरा

Jan 15, 2026 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने टेली कम्युनिकेशन कार्यालय में आग लगने के कारणों की जानकारी ली, जो शार्ट सर्किट के कारण हुई थी। उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों से चर्चा की और जल्द कार्यवाही का निर्देश दिया। बाद में उन्होंने प्लेटफार्म और रिलिफ यार्ड का निरीक्षण किया।

डीआरएम ने झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन का किया दौरा

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने बुधवार को झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन का दौरा किया। वे लाइट गुड्स वाहन से झारसुगुड़ा पहुंचे। झारसुगुड़ा स्टेशन से वे सीधे सिगनल एंड टेली कम्युनिकेशन (टीसीआई) कार्यालय पहुंचे जहां मंगलवार को आग लग गई थी। आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी ली। बताया जाता है कि जांच के दौरान में मालूम हुआ कि टेली कम्युनिकेशन कार्यालय में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने का बात सामने आई है। डीआरएम हुरिया ने कार्यालय के अधिकारियों से बातचीत की और जल्द से जल्द इसके कार्यकारी करने का दिशा निर्देश दिया। टेली कम्युनिकेशन कार्यालय में आग लगने की सारी जानकारी लेने के बाद वे प्लेटफार्म नंबर का दौरा किया।

प्लेटफार्म के साफ सफाई एवं व्यवस्था का जायजा लिया। इसके पश्चात वे झारसुगुड़ा रिलिफ यार्ड को रवाना हो गए। रिलिफ वार्ड में पहुंचकर वहां गुड्स ट्रेनों के रिलिफ करने की व्यवस्था एवं क्षमता का जायजा लिया। इसके पश्चात वे धूतरा होकर राउरकेला के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि मंगलवार पूर्वाह्न को झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर -1 के सिग्नल एंड टेलीकाम कार्यालय में आग लग गई थी। आग लगने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन ठप्प हो गया था। इस घटना के बाद रेलवे के एस एंड टी विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सिग्नल और टेली कम्युनिकेशन की व्यवस्था का सुधार किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;