Chakradharpur News: मनोहरपुर में नाटकीय ढंग से पिकअप वाहन की चोरी

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: ओड़िशा से भाड़े पर आई पिकअप गाड़ी को आरोपी विनोद सिंह ने चोराई। चालक दशरथ ने थाना में शिकायत की कि रात में लॉज में ठहरने के दौरान विनोद गायब हो गया और गाड़ी भी चोरी हो गई। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

Chakradharpur News: मनोहरपुर में नाटकीय ढंग से पिकअप वाहन की चोरी

Chakradharpur News: ​मनोहरपुर, संवाददाता। ओड़िशा से भाड़े पर आई एक पिकअप गाड़ी को शातिर आरोपी ने बेहद नाटकीय ढंग से चोरी कर ली। घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र की है जहां ओड़िशा के झिरदापाली बनईगढ़ निवासी पिकअप चालक दशरथ किसान धोखाधड़ी का शिकार हो गया। पीड़ित चालक ने सोमवार सुबह थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, ओड़िशा निवासी अजय कुमार बेहरा की पिकअप संख्या ओडी 14 वी /8939 को विनोद सिंह नामक व्यक्ति ने मनोहरपुर से डीजी लोड करने के नाम पर बुक किया था। गाड़ी मालिक के निर्देश पर चालक दशरथ किसान, आरोपी विनोद सिंह को साथ लेकर रविवार रात करीब 7 से 8 बजे के बीच मनोहरपुर पहुंचा। उसने अपनी गाड़ी को लाइनपार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के समीप पार्क कर दिया。

कमरे में बाहर से कुंडी लगा फरार हुआ आरोपी

​कमरे में बाहर से कुंडी लगा फरार हुआ आरोपी : रात में रुकने के लिए चालक दशरथ और आरोपी विनोद सिंह मनोहरपुर स्थित 'प्रिया एंड प्रीति लॉज' के एक ही कमरे में ठहरे। देर रात जब दशरथ की नींद खुली तो उसने देखा कि विनोद गायब है। साथ ही टेबल पर रखा उसका मोबाइल फोन और वाहन की चाबी भी गायब थी। जब दशरथ ने बाहर निकलने की कोशिश की तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, चालक ने एक घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजा की कुंडी तोड़कर किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकला। जब वह पूजा पंडाल के पास पहुंचा, तो वहां से पिकअप गाड़ी भी गायब थी। घटना के बाद उसने काफी देर खोजबीन की। सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे मनोहरपुर थाना पहुंच कर इसकी सूचना दी। हालांकि चालक ने बताया कि वह आरोपी विनोद को पहले से नहीं पहचानता था और केवल मालिक के कहने पर उसे साथ लाया था।

जांच में जुटी पुलिस

​इधर, घटना की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस अब पिकअप वाहन और आरोपी विनोद सिंह की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस लॉज के एंट्री रजिस्टर, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और क्षेत्र के संभावित रूटों की पड़ताल में जुटी है।

निम्नलिखित सामान्य सवाल

✦यह चोरी कब हुई?−
यह चोरी रविवार रात के बीच हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: मनोहरपुर में नाटकीय ढंग से पिकअप वाहन की चोरी