डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

Apr 06, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर के बाईडीह स्थित शारदा उच्च विद्यालय में वाडो रियु कराटे एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न आयु वर्गों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

चक्रधरपुर। बाईडीह स्थित शारदा उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को वाडो रियु कराटे एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्लबों के करीब 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने हुनर और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। सभी मुकाबले अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।

खेल के प्रति रुचि विकसित होती है। मौके पर रेनसी कमल पति, सोनाक्षी पति, मानसी पति, रंजिता पूर्ति व शारद उच्च विद्यालय के निदेशक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।