ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरसोनुवा में जिला कृषि पदाधिकारी ने फसल का लिया जायजा

सोनुवा में जिला कृषि पदाधिकारी ने फसल का लिया जायजा

जिला कृषि पदाधिकारी संतोष लकड़ा ने सोनुवा में गुरुवार को प्रायोगिक खेती को लेकर लगाये गये गरमा धान के अलावा सरसों व चना की फसल का जायजा...

सोनुवा में जिला कृषि पदाधिकारी ने फसल का लिया जायजा
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 26 Feb 2021 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला कृषि पदाधिकारी संतोष लकड़ा ने सोनुवा में गुरुवार को प्रायोगिक खेती को लेकर लगाये गये गरमा धान के अलावा सरसों व चना की फसल का जायजा लिया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी संतोष लकड़ा ने रुपापोस गांव में किसानों द्वारा किये गये सरसो व चना खेती का निरीक्षण किया। जिसके बाद वह झुम्परा गांव पहुंच कर गरमा धान खेती का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों को राज्य सरकार द्वारा केसीसी ॠण माफी योजना की जानकारी देते हुए योजना का लाभ उठाने की अपील किया गया। कृषि विभाग द्वारा विगत दिनों क्षेत्र में प्रयोगिक के तौर पर सरसों, चना के साथ गरमा धान का बीज विरतण किया था। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने झुम्परा गांव में आत्मा के सहयोग से मनीराम मुंडारी द्वारा किये गये पपीता खेती को देख कर किसान की प्रशंसा की। मौके अजीत सिंह, बीटीएम कुमुद रानी तियु आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें