बंगाली टोला बीड़ी फैक्ट्री के पीछे नाली खोदे जाने से सड़क पर आवाजाही ठप

Jan 09, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर के बंगाली टोला में नाली निर्माण के लिए खुदाई के कारण सड़क पूरी तरह से जाम हो गई है। स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है और स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं। लोग शीघ्र नाली का निर्माण और सड़क की सफाई की मांग कर रहे हैं।

बंगाली टोला बीड़ी फैक्ट्री के पीछे नाली खोदे जाने से सड़क पर आवाजाही ठप

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आने वाले बंगाली टोला बीड़ी फैक्ट्री के पीछे जी-1 वाटर सप्लाई एजेंसी के पास नाली निर्माण को लेकर नाली की खुदाई कर दी गई। लगभग 4 -5 दिन पहले खुदाई किए गए नाली की मिट्टी और मलवा सड़क सड़क पर बिखरे होने एवं सड़क के पूरी तरह जाम हो जाने से लोगों के आवागमन ठप हो गया है। अतिआवश्यक कार्यो के लिए सड़क पर मलवे से होकर लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है, वहीं मिट्टी और खोदे गए गड्ढे के कारण इस इलाके के शरहवासियों एवं खासकर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को अस्पताल इत्यादि ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बंगाली टोला में ऐसे ही सड़क और नाली के अभाव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बारिश के दिनों में संकीर्ण सड़कों में पानी बाहर आ जाता है जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इस बीच अभी इस सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए छोटी नाली को खोद दिए जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के द्वारा नाली का शीघ्र निर्माण कराने तथा सड़क की साफ-सफाई की मांग की जा रही है। मौजूदा स्थिति में नाली से होकर किसी प्रकार का वाहन इत्यादि नहीं जा पा रहा जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;