Chakradharpur News: डांगोवापोसी में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया भंडारा
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Chakradharpur News: चक्रधरपुर में सावन के तीसरे सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। शहर के मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। स्थानीय समाजसेवियों ने कांवरियों के लिए भंडारे की व्यवस्था की, जिसमें पुड़ी, खीर, जलेबी, और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। सभी धर्मों के लोग सेवा में जुटे रहे।
डांगोवापोसी में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया भंडारा
Chakradharpur News: चक्रधरपुर। सावन के तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। तीसरे सोमवार को शहर समेत शहर के बाहर स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। ऐसे रविवार देर रात को ही मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। जल अपर्ण या अभिषेक कर वापस लौट रहे कांवड़ियों के लिए डांगोवापोसी के स्थानीय समाजसेवियों के द्वारा भंडारेकी व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं के बीच पुड़ी सब्जी खीर, जलेवी, खिचड़ी इत्यादि का प्रसाद वितरण किया गया कांवरियों के सेवा के लिए सभी धर्मो के लोग लगे रहे।

