Chakradharpur News: सावन के चौथे सोमवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Chakradharpur News: चक्रधरपुर में सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों में उमड़ी। मंदिरों में लोग जलाभिषेक और भगवान शिव की आराधना के लिए आए। पुरुष और महिलाएं दीप, फल, पुष्प और जल लेकर पहुंचे। शहर के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। सावन के चौथे सोमवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भगवान शिव की आराधना के लिए विभिन्न इलाकों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सोमवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। महिला व पुरुष दीप फल, पुष्प और जल लेकर मंदिरों में जलाभिषेक किया और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शहर के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ शिव मंदिर, पुरानी बस्ती शिव मंदिर, अंचलकालनी शिव मंदिर, दंडासाई साईं शिव मंदिर, देवगांव मुक्तेश्वर शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा ।


