Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsDevelopment Works Affect Train Services in Ranchi Division Several Trains Canceled or Rescheduled

रांची मंडल में विकास को ले कई ट्रेनें रद्द रहेगी

चक्रधरपुर में दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल में विकास कार्य चल रहा है। इसके कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ को शार्ट टर्मिनेट या रीशिड्युल किया गया है। विशेष रूप से 20 जनवरी से 2...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरThu, 16 Jan 2025 08:00 PM
share Share
Follow Us on
रांची मंडल में विकास को ले कई ट्रेनें रद्द रहेगी

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल में विकास कार्य किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस मंडल के विभिन्न स्टेशनों का तीब्र गति से विकास कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर चक्रधरपुर और रांची रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट और रीशिड्युल होकर चलेंगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार टाटानगर हटिया एक्सप्रेस (18602-18601) 20 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक, बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस(18114) 19 जनवरी से 1 फरवरी, टाटानगर बिलासपुर एक्सप्रेस(18113) 20 जनवरी से 2 फरवरी तक, रांची हावड़ा रांची एक्सप्रेस(18628-18627) 20 जनवरी से 31 जनवरी तक, हटिया-टाटानगर मेमू (68036) 19 जनवरी से 30 जनवरी तक, टाटानगर-हटिया मेमू(68035) 19 जनवरी से 30 जनवरी तक, बर्धमान हटिया मेमू(13503) 19 से 30 जनवरी तक, हटिया बर्धमान मेमू(13504) 20 जनवरी से 31 जनवरी तक, हटिया झारसुगुड़ा हटिया एक्सप्रेस(18175-18176) 20 जनवरी से 31 जनवरी तक, रांची बोकारों स्टील सिटी रांची पैसेंजर( 58033-58034) 20 जनवरी से 2 फरवरी, हटिया सानकी हटिया मेमू( 58663-58664) 20 जनवरी से 2 फरवरी और हटिया सानकी हटिया मेमू(58665-68666) 20 जनवरी से 2 फरवरी तक रद्द रहेगी।

विकास कार्य के कारण गाड़ी संख्या 06055 पदानूर बरौनी स्पेशल 18 और 25 जनवरी को परिवर्तित मार्ग राउरकेला सीनी ,चांडल मुरी कोटशिला होकर चलेगी। गाड़ी संख्या (13425)मालदा टाउन सूरत स्पेशल(25 जनवरी को कोटशिला, मुरी चांडिल सीनी और राउरकेला होकर चलेंगी उसी प्रकार गाड़ी संख्या (07052 रक्सौल सिकंदराबाद स्पेशल) 21 और 28 जनवरी को परिवर्तित मार्ग काटशिला

मुरी चांडिल सीनी और राउरकेला होकर चलेगी।

रीशिड्युल होकर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

रांची रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर गाड़ी संख्या 20887 रांची बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 20 और 31 जनवरी को रांची से 30 मिनट रीशिड्युल होकर चलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें